रोनाल्डो ने फुटबाल को अलविदा कहा

By Ians English
साओ पाउलो। विश्व के महानतम फुटबाल खिलाड़ियों में शुमार किए गए ब्राजील के रोनाल्डो लुइस नाजारियो डी लीमा ने सोमवार को फुटबाल से संन्यास की घोषणा कर दी। तीन बार फीफा द्वारा वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी चुने गए रोनाल्डो ने चोट के कारण अपने करियर को विराम दिया है।

रोनाल्डो 1994 और 2002 में विश्व कप जीतने वाली ब्राजीली टीम के सदस्य रह चुके हैं। 34 वर्षीय रोनाल्डो फीफा द्वारा तीन बार वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने वाले विश्व के दूसरे फुटबाल खिलाड़ी हैं। इससे पहले फ्रांस के जिनेदिन जिदान को यह सम्मान मिल चुका है।

साउ पोउलो से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र 'इस्तादो दे साउ पाउलो' के मुताबिक ब्राजील के लिए 97 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके रोनाल्डो ने आंसूओं के साथ अपने फुटबाल करियर की समाप्ति की घोषणा की। रोनाल्डो ने कहा, "अब मैं और इंतजार नहीं कर सकता। मैं खेलना चाहता हूं लेकिन शरीर इसकी इजाजत नहीं दे रहा है।"

रोनाल्डो को वर्ष 1997 में सबसे पहले 21 वर्ष की उम्र में यूरोप का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। इसके बाद रोनाल्डो ने यूरोप और दक्षिण अमेरिकी फुटबाल क्लबों के लिए खेलते हुए 350 से अधिक गोल किए।

वर्ष 2007 में फ्रांस फुटबाल ने अपनी सर्वकालिक महान अंतर्राष्ट्रीय टीम में रोनाल्डो को जगह दी। इसके अलावा फीफा ने इसी वर्ष रोनाल्डो को ब्राजील के महानतम खिलाड़ी पेले के साथ अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल के 100 शीर्ष खिलाड़ियों में स्थान दिया। ब्राजील के लिए 97 मैचों में 62 गोल करने वाले रोनाल्डो ने अपने पेशेवर करियर के दौरान सर्वाधिक पांच-पांच वर्ष इटली के क्लब इंटर मिलान और स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड में बिताए। इंटर के लिए रोनाल्डो ने 68 मैचों में 49 गोल किए जबकि रियल के लिए उन्होंने 127 मैचों में खेलते हुए 83 गोल किए।

विश्व कप के लिए ब्राजीली टीम में जगह नहीं मिलने से निराश रोनाल्डो ने 2009 में ब्राजील के क्लब कोरिंथियंस के साथ करार किया और अपने करियर के अंतिम दिनों तक इसी क्लब के लिए खेले। इस क्लब के लिए रोनाल्डो ने 31 मैचों में 18 गोल किए।

वर्ष 2006 में खेले गए फीफा विश्व कप में हिस्सा लेने वाले रोनाल्डो ने विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। रोनाल्डो ने विश्व कप में कुल 15 गोल किए हैं। उन्होंने इस वर्ष जर्मनी के गर्ड मुलर के 14 गोल के रिकार्ड को ध्वस्त किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, February 14, 2011, 16:00 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+