आईसीसी विश्व कप : चेन्नई पहुंची टीम इंडिया
भारतीय टीम को बुधवार को चेपक स्थित चिदम्बरम स्टेडियम में न्यूजीलैंड से भिड़ना है। ग्रुप दौर के मुकाबले खेलने से पहले यह भारतीय टीम का अंतिम अभ्यास मैच होगा।
टीम इंडिया ने अपने पहले अभ्यास मैच में रविवार को आस्ट्रेलिया को हराया था। कीवी टीम पहले ही चेन्नई पहुंच चुकी है। कीवी टीम ने सोमवार दोपहर को चेपक स्टेडियम में अभ्यास किया लेकिन भारतीय टीम ने आराम करने का फैसला किया।
भारतीय टीम ने बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में शनिवार को अपना चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर समाप्त किया है। इस शिविर के दौरान खिलाड़ियों ने खेल के हर विभाग में खुद को दुरुस्त रखने के लिए जमकर पसीना बहाया था।
भारतीय टीम को अपना पहला ग्रुप मैच ढाका में 19 फरवरी को मेजबान बांग्लादेश के साथ खेलना है। यह विश्व कप का उद्घाटन मैच होगा। उद्घाटन समारोह मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications