राष्ट्रीय खेल : दिल्ली की ऋचा निकली सबसे आगे
ऋचा ने सोमवार को अपना तीसरा स्वर्ण जीता जबकि खड़े ने स्पर्धाओं के पहले दिन दो स्वर्ण और एक कांस्य हासिल किया था। खड़े के अलावा छह अन्य खिलाड़ी दो-दो स्वर्ण जीत चुके हैं।
वैसे सर्वाधिक व्यक्तिगत पदक जीतने के मामले में खड़े अभी भी सबसे आगे हैं। खड़े ने सोमवार को एक और कांस्य हासिल करते हुए अपने कुल पदकों की संख्या चार कर ली है।
ऋचा ने अब तक 100 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर फ्रीस्टाइल और 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण जीता है।
खड़े के अलावा महाराष्ट्र की एक अन्य महिला तैराक राजुता भट्ट ने दो स्वर्ण और एक कांस्य जीता है जबकि आरती घोरपड़े ने भी इतने ही पदक हासिल किए हैं।
कर्नाटक के तैराक गगन वल्लामात और अश्विन मेनन ने भी दो-दो स्वर्ण जीते हैं। गगन के नाम एक कांस्य भी है।
इसके अलावा मणिपुर के रोशन सिंह और सपना देवी ने वुशू में दो-दो स्वर्ण जीते हैं। सबसे खास बात यह है कि व्यक्गित पदक तालिका में शामिल शीर्ष-9 खिलाड़ियों ने एक भी रजत पदक नहीं जीता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications