अभ्यास मैच : नीदरलैंड्स के सामने 264 रनों का लक्ष्य (लीड-1)
केन्या ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केन्याई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज एलेक्स ओबान्दा 11 रन के निजी योग पर पेवेलियन लौट गए। बेरेन्ड वेस्टजिक ने ओबान्दा को एरिक श्वार्कजिन्सकी के हाथों कैच करवाया। ओबान्दा का विकेट 21 के योग पर गिरा।
डेविड ओबयुआ ने 35 गेंदों पर 20 रन बनाए। उन्हें रेयान टेन डोशेट ने पगबाधा आउट किया। ओबयुआ ने वाटर्स के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़े। ओबयुआ का विकेट 74 के योग पर गिरा।
स्टीव टिकोलो ने पांच गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाए। टिकोलो को बरनार्ड लूट्स ने एत्सी बुरमैन के हाथों लपकवाया। टिकोलो का विकेट 87 के योग पर गिरा।
मौरिस औमा ने 35 गेंदों पर एक चौके की मदद से 20 रन बनाए। औमा को डोशेट ने बुरमैन के हाथों कैच करवाया। औमा ने वाटर्स के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 42 रन जोड़े।
पटेल ने 59 गेंदों पर सात चौके लगाए। पटेल को पीटर सीलार ने वेस्टजिक के हाथों कैच करवाया। वॉटर्स के साथ मिलकर पटेल ने पांचवें विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी की। वाटर्स ने 150 गेंदों पर 12 चौके लगाए। जिम्मी कामान्डे दो रन पर नाबाद लौटे।
नीदरलैंड्स की ओर से डोशेट ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए हैं जबकि वेस्टजिक, लूट्स और सीलार ने एक-एक विकेट झटके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications