चावला को स्टम्प के करीब से गेंदबाजी करनी चाहिए : प्रसन्ना (साक्षात्कार)
कोलकाता, 15 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट इतिहास के महानतम स्पिनरों में से एक इरापल्ली प्रसन्ना का मानना है कि विश्व कप टीम में शामिल किए गए लेग स्पिनर पियूष चावला को विकेट के करीब से गेंदबाजी करनी चाहिए। इससे उन्हें सफलता मिलने की ज्यादा सम्भावना अधिक रहेगी।
प्रसन्ना ने ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को भी अच्छी गेंदबाजी की सलाह दी। प्रसन्ना ने कहा कि भज्जी को अपनी गेंदों में कलात्मकता लाते हुए उसे फ्लाइट करानी चाहिए। इससे विश्व कप में वह ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।
70 के दशक में भारतीय स्पिन गेंदबाजी की रीढ़ रहे प्रसन्ना मानते हैं कि 19 फरवरी से शुरू हो रहे विश्व कप के दौरान भारतीय स्पिनरों को उपमहाद्वीपीय पिचों पर अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखनी होगी।
प्रसन्ना के मुताबिक भारत स्पिनरों के दम पर 1983 का इतिहास दोहराते हुए एक बार फिर विश्व कप जीत सकता है। उनके मुताबिक भारतीय टीम के जीत की 80 फीसदी सम्भावना है।
प्रसन्ना ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "भारत काफी हद तक खिताबी दौड़ में शामिल है। मेरे लिहाज से उसके खिताब जीतने की 80 फीसदी सम्भावना है। इसके लिए स्पिनरों को अहम भूमिका निभानी होगी।"
प्रसन्ना मानते हैं कि भारत के अलावा इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान के इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। विश्व कप का आयोजन भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका की मेजबानी में हो रहा है।
प्रसन्ना ने कहा, "भारत के कप जीतने की 80 फीसदी सम्भावना है। बाकी 20 फीसदी में पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें अपनी दावेदारी पेश करेंगी।"
प्रसन्ना ने कहा कि उन्होंने चावला को रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में गेंदबाजी करते देखा था। वह शानदार गेंदबाज हैं लेकिन अधिक सफलता हासिल करने के लिए उन्हें विकेट के करीब से गेंद करानी चाहिए।
बकौल प्रसन्ना, "चावला अच्छी लय में हैं लेकिन मेरे हिसाब से उन्हें स्टम्प और क्रीज के करीब से गेंद फेंकनी चाहिए। वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ विकेट से दूर जाकर गेंदबाजी करा रहे थे।" चावला ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 31 रन देकर चार विकेट लिए थे।
हरभजन को लेकर प्रसन्ना ने कहा कि उन्हें अपनी गेंदों को फ्लाइट कराना चाहिए। प्रसन्ना ने कहा, "हरभजन हमारे सबसे अच्छे स्पिनर हैं। उन्हें बल्लेबाजों को आउट करने का लक्ष्य लेकर चलना चाहिए। रन रोकना उनका काम नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications