अभ्यास मैच : गेल और ब्रावो का अर्धशतक, वेस्टइंडीज मजबूत (लीड-1)
वेस्टइंडीज की ओर से सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (58) और डेरन ब्रावो (54) ने अर्धशतक लगाया जबकि रामनरेश सरवन 37 रन बनाकर नाबाद हैं। ड्वेन ब्रावो (0) खाता भी नहीं खोल सके।
गेल ने 39 गेंदों की अपनी तूफानी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया जबकि ब्रावो ने 78 गेंदों का सामना करते हुए पांच बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा। केन्या के खिलाफ शतक लगाने वाले सरवन 41 गेंदों पर चार चौके लगा चुके हैं।
आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा यह मुकाबला दोनों टीमों को अभ्यास का दूसरा मौका प्रदान कर रहा है। वेस्टइंडीज ने अपने पहले अभ्यास मैच में जहां केन्या को भारी अंतर से पराजित किया था वहीं मेजबान श्रीलंका ने नीदरलैंड्स पर जीत दर्ज की थी।
दो बार (1975 और 1979) के विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज की कमान डेरेन सैमी के हाथों में है जबकि 1996 में एक बार विश्व कप जीत चुके श्रीलंकाई टीम की कप्तानी कुमार संगकारा के पास है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications