For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अभ्यास मैच : बांग्लादेश के सामने 286 रनों का लक्ष्य (लीड-2)

By Ians English

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम ने सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद (103) और मिस्बाह-उल-हक (100) के शानदार शतकों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 285 रन बनाए।

शहजाद ने 122 गेंदों की अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया जबकि शहजाद के साथ चौथे विकेट के लिए 152 रनों की साझेदारी निभाने वाले मिस्बाह ने 100 गेंदों पर आठ चौके और चार गगनचुम्बी छक्के लगाए।

पारी की शुरुआत में मोहम्मद हफीज ने 21 रन बनाकर अच्छे संकेत दिए थे लेकिन 42 पर वह शैफुल इस्लाम की गेंद पर महमुदुल्लाह के हाथों कैच आउट हो गए।

इसके बाद 47 के कुल योग पर कामरान अकमल (1) और 58 के कुल योग पर यूनिस खान (5) पेवेलियन लौटे। कप्तान शाहिद अफरीदी (14 रन, 11 गेंद, 1 चौका) भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

उमर अकमल ने पारी के अंत में हालांकि 10 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की सहायता से 19 रन जोड़े। अकमल ने अब्दुर रहमान (8) के साथ नौवें विकेट के लिए 24 रन जोड़े। हरफनमौला खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक चार रन ही बना सके।

बांग्लादेश की ओर से रुबेल हुसैन और कप्तान शाकिब अल हसन ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि इस्लाम और अब्दुर रज्जाक को एक-एक सफलता मिली।

पाकिस्तान की टीम पहला अभ्यास मैच खेल रही है जबकि बांग्लादेश की टीम अपना पहला अभ्यास मैच जीत चुकी है। उसने 12 फरवरी को चटगांव में कनाडा को नौ विकेट से पराजित किया था।

1992 में खिताबी जीत हासिल करने वाली पाकिस्तानी टीम की कमान शाहिद अफरीदी के हाथों में है जबकि बांग्लादेश की कप्तानी शाकिब अल हसन कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, February 15, 2011, 18:00 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+