अभ्यास मैच : श्रीलंका के सामने 282 रनों का लक्ष्य (लीड-2)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 282 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। रवि रामपाल (0) का विकेट पारी की अंतिम गेंद पर गिरा।
वेस्टइंडीज की ओर से सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (58) और डेरन ब्रावो (54) ने अर्धशतक लगाए जबकि रामनरेश सरवन ने 39 रनों की उपयोगी पारी खेली।
इसके अलावा ड्वेन ब्रावो ने 20 तथा कप्तान डेरेन सैमी ने 21 और काल्र्टन बग ने 29 रनों का योगदान दिया। आंद्रे रसेल 19 रन बनाकर नाबाद लौटे। श्रीलंकाई टीम ने 25 रन अतिरिक्त के तौर पर लुटाए।
श्रीलंका की ओर से लसिथ मलिंगा और रंगना हेराथ ने तीन-तीन सफलता अर्जित की जबकि अजंथा मेंडिस को दो विकेट मिले। स्टार स्पिनर मुथैया मुरलीधरन एक विकेट लेने में सफल रहे।
आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा यह मुकाबला दोनों टीमों को अभ्यास का दूसरा मौका प्रदान कर रहा है। वेस्टइंडीज ने अपने पहले अभ्यास मैच में जहां केन्या को भारी अंतर से पराजित किया था वहीं मेजबान श्रीलंका ने नीदरलैंड्स पर जीत दर्ज की थी।
दो बार (1975 और 1979) के विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज की कमान डेरेन सैमी के हाथों में है जबकि 1996 में एक बार विश्व कप जीत चुके श्रीलंकाई टीम की कप्तानी कुमार संगकारा के पास है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications