Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रीय खेल : 12 वर्ष की जयवीना ने रचा इतिहास (लीड-1)

तमिलनाडु का प्रतिनिधत्व करने वाली जयवीना ने मंगलवार को 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और चार गुणा 100 मीटर रिले में रजत पदक अपने नाम किया। 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में वह दिल्ली की अनुभवी तैराक रिचा मिश्रा के साथ तरणताल में उतरी थीं। ऋचा अब तक चार स्वर्ण जीत चुकी हैं।

जयवीना के पिता थालाई वासाल विजय ने अपनी बेटी की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए आईएएनएस से कहा, "मुझे जयवीना का पिता होने पर गर्व महसूस है। जब वह ढाई वर्ष की थी तभी से उसने चेन्नई इंस्टीट्यूट में पेशेवर प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था।"

अपनी बेटी के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर विजय ने कहा, "मेरी बेटी का करियर अभी शुरू ही हुआ है। उसे अभी काफी मेहनत करनी है। हम पूरी कोशिश में हैं कि वह 2012 के लंदन ओलम्पिक के लिए स्थान पाने में सफल रहे। मैं आशा करता हूं कि उसका यह सपना पूरा होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, February 15, 2011, 20:00 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+