Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रीय खेल : ऋचा को छठा स्वर्ण, दिल्ली तीसरे स्थान पर (लीड-1)

दिल्ली के नाम अब तक 10 स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक हैं जबकि मणिपुर ने अपनी श्रेष्ठता कायम करते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। मणिपुर के नाम 16 स्वर्ण, आठ रजत और 12 कांस्य हैं। मणिपुर ने वुशू में 13 स्वर्ण जीते हैं।

दूसरे दिन खेल की समाप्ति तक पहले स्थान पर रहा मध्य प्रदेश अब दूसरे स्थान पर खिसक गया है। उसके खाते में 12 स्वर्ण, 11 रजत और 20 कांस्य हैं। सर्वाधिक पदकों की दौड़ में मप्र (43) हालांकि सबसे आगे है। मप्र ने वुशू में पांच और कराटे तथा ताइक्वांडो में तीन-तीन स्वर्ण जीते हैं।

सेना ने तीसरे दिन अपने स्थान में सुधार करते हुए तीसरा क्रम हासिल कर लिया था लेकिन ऋचा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली उसे चौथे स्थान पर धकेलने में सफल रही। सेना के नाम नौ स्वर्ण, सात रजत और नौ कांस्य हैं।

ऋचा ने पहले दिन दो और दूसरे दिन दो स्वर्ण हासिल किए थे। तीसरे दिन भी ऋचा को दो स्वर्ण मिले हैं। ऋचा ने अब तक 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 800 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर बैक स्ट्रोक, 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 100 मीटर बटरफ्लाइ और 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले में स्वर्ण जीते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, February 15, 2011, 20:00 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+