Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अभ्यास मैच : भारत ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

दोनों टीमों का यह दूसरा अभ्यास मैच है। भारत ने बीते रविवार को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए अपने पहले अभ्यास मैच में आस्ट्रेलिया को मात दी थी जबकि न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को पराजित किया था।

इस मैच में भारत ने सचिन तेंदुलकर को मैदान में उतारने का फैसला किया है। वह वीरेंद्र सहवाग के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। तेंदुलकर आस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल सके थे।

न्यूजीलैंड की टीम अपने नियमित कप्तान डेनियल विटोरी के बगैर मैदान में उतरी है। उनकी गैरमौजूदगी में रॉस टेलर टीम की कमान सम्भालेंगे।

विश्व कप अभ्यास मैच के नियमों के अनुसार इस मैच में दोनों टीमों को अपने सभी 15 खिलाड़ियों को आजमाने का मौका मिलेगा। बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दौरान दोनों टीमें अपने सभी खिलाड़ियों को मौका दे सकती हैं लेकिन एक वक्त में 11 खिलाड़ी ही मैदान में रहेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, February 16, 2011, 14:45 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+