Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अभ्यास मैच : शतक से चूके गम्भीर (लीड-5)

भारत ने 41 ओवरों की समाप्ति तक चार विकेट खोकर 238 रन बना लिए हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 35 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि युवराज सिंह छह रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

गम्भीार ने कप्तान के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रन जोड़े। इससे पहले गम्भीर ने विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 106 रन जोड़े थे। कोहली (59) का विकेट 148 रन के कुल योग पर गिरा। कोहली ने 68 गेंदों पर सात चौके लगाए।

भारत ने 42 रन के कुल योग पर वीरेंद्र सहवाग के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवाया था। इससे ठीक पहले 35 रन के कुल योग पर सचिन तेंदुलकर पेवेलियन लौटे थे। तेंदुलकर 23 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 17 रन बनाने के बाद टिम साउदी की गेंद पर बोल्ड हुए थे।

तेंदुलकर ने इससे ठीक पहले साउदी की गेंद पर चौका लगाया था लेकिन सीधे मिडिल स्टम्प की ओर आती अगली गेंद को वह ठीक से पढ़ नहीं सके। गेंद उनके बल्ले से लगने के बाद विकेट में घुस गई।

सहवाग को जैकब ओरम ने बोल्ड किया। आस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाले सहवाग ने 30 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके लगाए। वह ओरम की नीची लेकिन सीधी गेंद पर बोल्ड हुए।

दोनों टीमों का यह दूसरा अभ्यास मैच है। भारत ने बीते रविवार को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए अपने पहले अभ्यास मैच में आस्ट्रेलिया को मात दी थी जबकि न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को पराजित किया था।

न्यूजीलैंड की टीम अपने नियमित कप्तान डेनियल विटोरी के बगैर मैदान में उतरी है। उनकी गैरमौजूदगी में रॉस टेलर टीम की कमान सम्भाल रहे हैं।

विश्व कप अभ्यास मैच के नियमों के अनुसार इस मैच में दोनों टीमों को अपने सभी 15 खिलाड़ियों को आजमाने का मौका मिलेगा। बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दौरान दोनों टीमें अपने सभी खिलाड़ियों को मौका दे सकती हैं लेकिन एक वक्त में 11 खिलाड़ी ही मैदान में रहेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, February 16, 2011, 18:15 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+