Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अभ्यास मैच : इंग्लैंड की आधी टीम पेवेलियन लौटी (लीड-1)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके सलामी बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस एक रन के निजी योग पर खुर्रम चौहान की गेंद पर आशीष बगाई को कैच थमाकर चलते बने। स्ट्रॉस का विकेट चार के योग पर गिरा।

केविन पीटरसन भी 28 गंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर चलते बने। चौहान ने पीटरसन को बोल्ड किया। पीटरसन ने जोनाथन ट्रॉट के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। पीटरसन का विकेट 50 के योग पर गिरा।

इयान बेल 19 गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। बेल को चौहान ने बगाई के हाथों लपकवाया। बेल का विकेट 64 के योग पर गिरा।

पॉल कोलिंगवुड ने नौ रन बनाए। कोलिंगवुड को बालाजी राव ने बगाई के हाथों कैच करवाया। कोलिंगवुड का विकेट 86 के कुल योग पर गिरा।

ट्रॉट ने पारी को सम्भालने की कोशिश की और उन्होंने 81 गेंदों पर चार चौकों की मदद से शानदार 57 रनों की पारी खेली। ट्रॉट को जॉन डेविसन ने पार्थ देसाई के हाथों कैच करवाया। ट्रॉट ने मैट प्रायर के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 54 रन जोड़े।

प्रायर 38 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि माइकल यार्डी तीन रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। प्रायर ने अब तक दो चौके लगाए हैं।

कनाडा की ओर से चौहान ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके हैं जबकि राव और डेविसन के खाते में एक-एक विकेट गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, February 16, 2011, 12:00 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+