ढाका के बंगबंधु स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान अपने अभिभाषण में पवार ने कहा कि यह विश्व क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन है। पवार ने कहा, "यह क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन है। हम इतिहास बनाने जा रहे हैं। इस विश्व कप को इसके शानदार उद्घाटन समारोह के लिए हमेशा याद किया जाएगा।"
पवार ने उद्घाटन समारोह के शानदार आयोजन के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और इस आयोजन से जुड़े आईसीसी के तमाम अधिकारियों का धन्यवाद किया।
साथ ही साथ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2011 को सफल बनाने की दिशा में अपना सहयोग देने के लिए पवार ने भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे और उनकी सरकार का भी धन्यवाद किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।