अभ्यास मैच : इंग्लैंड की खराब शुरुआत (लीड-1)
इंग्लैंड टीम ने 10 ओवरों की बल्लेबाजी के दौरान अब तक कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस और जोनाथन ट्रॉट के विकेट गंवाए हैं। स्ट्रॉस पांच रन बनाकर शोएब अख्तर की गेंद पर बोल्ड हुए जबकि नौ रन बनाने वाले ट्रॉट को जुनैद खान ने बोल्ड किया।
मध्य क्रम के भरोसेमंद बल्लेबाज केविन पीटरसन 29 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 23 रन बनाकर एक छोर सम्भाले हुए हैं जबकि इयान बेल पांच रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है। इंग्लैंड ने अपने पहले अभ्यास मैच में 16 फरवरी को कनाडा को हराया था जबकि पाकिस्तान ने 15 फरवरी को मेजबान बांग्लादेश को परास्त किया था। इंग्लैंड को कनाडा के खिलाफ बड़ी मुश्किल से जीत मिली थी।
विश्व कप के ग्रुप मुकाबले शनिवार से खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में भारत का सामना बांग्लादेश के साथ होगा। यह मैच ढाका के करीब स्थित मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
