Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत के पास खिताब जीतने का 'अच्छा मौका' : इमरान

इमरान ने कहा कि विश्व कप के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम नहीं चुनी गई है लेकिन मौजूदा टीम में शामिल खिलाड़ियों में अपनी टीम को चैम्पियन बनाने की क्षमता है। भारत को अपना पहला ग्रुप मैच शनिवार को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है।

इमरान ने कहा, "भारत के पास इस बार विश्व कप जीतने का सबसे अच्छा मौैका है लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि मौजूदा टीम भारत की सर्वश्रेष्ठ टीम है। मेरे लिहाज से 1983 में खिताब जीतने वाली कपिल देव की टीम और 1987 विश्व कप की टीम इस टीम से कही अधिक बेहतर थी।"

इमरान ने कहा कि हाल के दिनों में पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया की टीमों के खराब प्रदर्शन के कारण भारत को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा, "सब कुछ विपक्षी टीम की ताकत पर निर्भर करता है। विपक्षी टीमें, मसलन पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया काफी कमजोर हैं। इस लिहाज से भारत का पलड़ा भारी है। इस दौड़ में श्रीलंका भी शामिल है लेकिन मेरा मानना है कि भारत के खिताब जीतने के ज्यादा आसार हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, February 18, 2011, 20:15 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+