विश्व कप मिला तो भारत को मिलेगा सर्वोच्च एकदिवसीय रैंकिंग भी
इस दौड़ में हालांकि श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका भी भारत के साथ हैं। तीनों टीमों के बीच आस्ट्रेलिया को पछाड़कर सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकदिवसीय टीम बनने की होड़ लगी है लेकिन इसमें से यह मुकाम किसी एक टीम को ही मिल सकेगा। वह टीम निश्चित तौर पर वही होगी, जिसके सिर विश्व कप ताज जाएगा।
भारत और श्रीलंका मौजूदा वरीयता क्रम में 119-119 अंकों के साथ बराबरी पर हैं लेकिन इस क्रम में भारत को दूसरा स्थान मिला है जबकि श्रीलंका तीसरे क्रम पर है। दक्षिण अफ्रीका 118 अंकों के साथ चौथे क्रम पर है लेकिन उसके तथा भारत व श्रीलंका में मामूली अंतर है।
इस सूची में इंग्लैंड 109 अंकों के साथ पांचवें, पाकिस्तान 100 अंकों के साथ छठे, न्यूजीलैंड 91 अंकों के साथ सातवें, बांग्लादेश 66 अंकों के साथ आठवें और वेस्टइंडीज इतने ही अंकों के साथ नौवें क्रम पर है।
आयरलैंड 39 अंकों के साथ 10वें क्रम पर है जबकि जिम्बाब्वे 37 अंकों के साथ 11वें स्थान पर दिखाई दे रहा है। नीदरलैंड्स ने 17 अंकों के साथ 12वां स्थान कब्जा रखा है जबकि केन्या की टीम अब तक एक भी रेटिंग अंक नहीं जुटा पाई है।
आईसीसी ने शुक्रवार को जारी अपनी विज्ञप्ति में आस्ट्रेलिया को रेटिंग अंकों के लिहाज से खिताब का दावेदार बताया है लेकिन साथ ही उसने यह भी कहा है कि रेटिंग अंक चाहें जो भी कहानी कहें लेकिन यह विश्व कप अब तक खेले गए विश्व कप के सभी संस्करणों से ज्यादा प्रतिस्पर्धी होगा, जहां चार टीमों के बीच जबरदस्त जंग होने की उम्मीद है। निश्चित तौर पर ये टीमें शीर्ष-4 टीमें हैं लेकिन इस दौड़ में पाकिस्तान और इंग्लैंड को दरकिनार नहीं किया जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications