राष्ट्रीय खेल ऋचा को 11वां स्वर्ण, महाराष्ट्र अव्वल (लीड-1)
स्पर्धाओं के छठे दिन महाराष्ट्र, सेना और मणिपुर के बीच पदक तालिका में एक दूसरे से आगे निकलने की जोरदार होड़ चल रही थी। एक वक्त तीनों के बीच 22-22 स्वर्ण के साथ टाई हो गया था लेकिन महाराष्ट्र ने इस होड़ में विजय हासिल करते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है।
महाराष्ट्र के खाते में 24 स्वर्ण, 28 रजत और 25 कांस्य के साथ कुल 77 पदक हैं जबकि सेना ने अब तक 22 स्वर्ण, 19 रजत और 18 कांस्य जीते हैं। सेना के नाम कुल 59 पदक हैं।
मणिपुर भले ही एथलेटिक्स और तैराकी में कमाल नहीं कर पाया हो लेकिन वूशु में जीते गए 14 तथा सापेकटाकरा में जीते गए चार स्वर्ण पदकों की बदौलत उसने चौथा स्थान हासिल कर लिया है। उसके खाते में 22 स्वर्ण, 10 रजत और 15 कांस्य हैं।
दिल्ली को छठे दिन की शुरुआत में निराशा मिली थी लेकिन ऋचा के दो स्वर्ण पदकों ने उसे तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया। उसने अब तक 22 स्वर्ण, 13 रजत और 14 कांस्य पदक जीते हैं। इसमें ऋचा के 11 स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य है।
शुरुआती दो दिनों तक शीर्ष पर कायम रहने के बाद मध्य प्रदेश अब पांचवें क्रम पर खिसक गया है। उसके खाते में 18 स्वर्ण, 20 रजत और 24 कांस्य पदक हैं। हरियाणा के नाम 13 और कर्नाटक के नाम 12 स्वर्ण हैं। मेजबान झारखण्ड ने 11 और उत्तर प्रदेश तथा केरल ने 9-9 स्वर्ण जीते हैं।
व्यक्तिगत पदकों की दौड़ में ऋचा मिश्रा सबसे आगे चल रही हैं। ऋचा अब तक 11 स्वर्ण पदकों के अलावा दो रजत पदक और एक कांस्य पदक जीत चुकी हैं। 2007 में गुवाहाटी में आठ स्वर्ण जीतने वाली ऋचा ने अपना ही रिकार्ड ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने अब तक कुल छह राष्ट्रीय रिकार्ड कायम किए हैं।
ऋचा के अलावा एशियाई खेलों में कांस्य जीतने वाले तमिलनाडु के वीरधवल खड़े ने अब तक सात स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। कर्नाटक के तैराक एपी गगन को भी सात स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य मिले हैं। उनके खाते में कुल 11 पदक दर्ज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications