Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अभ्यास मैच : इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 69 रनों से हराया (लीड-3)

274 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तानी टीम पूर्व कप्तान यूनिस खान (80) की शानदार अर्धशतकीय पारी के बावजूद 46.1 ओवरों में 206 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। यूनिस के अलावा अहमद शहजाद ने 26 और मिस्बाह-उल-हक ने 25 रनों का योगदान दिया।

कामरान अकमल (18), मोहम्मद हफीज (0), उमर अकमल (2), असद शफीक (12), अब्दुर रहमान (5) और शोएब अख्तर (1) ने खराब बल्लेबाजी से निराश किया। इंग्लैंड की ओर से टिम ब्रेसनन और जेम्स एंडरसन ने भी एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने पीटरसन और इयान बेल (39) के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 80 रनों की साझेदारी की मदद से खराब शुरुआत से उबरते हुए 49.4 ओवरों में 273 रन बनाए। इंग्लैंड ने 37 रन पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए थे।

कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस (5) के साथ पारी की शुरुआत करने आए पीटरसन ने 78 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का लगाया जबकि बेल ने 58 गेंदों पर दो चौके जड़े। पीटरसन का विकेट 117 और बेल का विकेट 134 रन के कुल योग पर गिरा।

इसके बाद कोलिंगवुड ने रवि बोपारा (35) के साथ पांचवें विकेट के लिए 82 रन जोड़कर टीम को एक बार फिर बड़ा सहारा दिया। कोलिंगवुड ने 73 गेंदों की पारी में तीन बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा जबकि बोपारा ने 39 गेंदों की तेज पारी में चार चौके लगाए।

अंतिम समय में मैट प्रायर ने भी 24 रनों की छोटी किंतु उपयोगी पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से जुनैद खान और वहाब रियाज ने तीन-तीन सफलता अर्जित की। स्पिनर सईद अजमल को दो विकेट मिले। शोएब अख्तर और अब्दुर रहमान एक-एक विकेट पाने में सफल रहे। अख्तर ने अपने कोटे के 10 ओवरों में 62 रन खर्च किए।

दोनों टीमों का यह दूसरा मैच था। इंग्लैंड ने अपने पहले अभ्यास मैच में 16 फरवरी को कनाडा को हराया था जबकि पाकिस्तान ने 15 फरवरी को मेजबान बांग्लादेश को परास्त किया था। इंग्लैंड को कनाडा के खिलाफ बड़ी मुश्किल से जीत मिली थी।

विश्व कप के ग्रुप मुकाबले शनिवार से खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में भारत का सामना बांग्लादेश के साथ होगा। यह मैच ढाका के करीब स्थित मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, February 18, 2011, 22:15 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+