एटीपी चैम्पियनशिप : अंतिम चार में पहुंचे रोडिक (लीड-1)
रोडिक ने शनिवार को पुरुष वर्ग के एकल क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी लेटिन हेविट को 4-6, 6-3, 6-4 से शिकस्त दी। रोडिक ने इस मुकाबले को दो घंटे 13 मिनट में जीता।
इससे पहले, टूर्नामेंट के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रोडिक ने सर्बिया के जांको टिपसारेविक को 6-1, 7-6 (10-8) से शिकस्त देकर अंतिम-16 में जगह बनाई थी।
दूसरी ओर, विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त स्वीडन के खिलाड़ी रॉबिन सोडरलिंग सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। सोडरलिंग ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आठवीं वरीयता प्राप्त स्थानीय खिलाड़ी माइकल लोड्रा को 6-1, 6-4 से शिकस्त दी। सोडरलिंग ने इस मुकाबले को 63 मिनट में जीता।
मारिक सिलिक ने टूर्नामेंट के दूसरी वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य के खिलाड़ी टॉमस बर्डिच को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 6-3, 6-4 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। सिलिक ने इस मुकाबले को एक घंटे 22 मिनट में अपने नाम किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications