क्रिकेट विश्व कप : सहवाग का अर्धशतक, भारत के 100 रन (लीड-3)
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अब तक 20 ओवरों का सामना किया है। 45 गेदों पर अर्धशतक पूरा करने वाले सहवाग ने अपनी 62 गेंदो की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया है जबकि गौतम गम्भीर 29 गेदों पर दो चौकों की सहायता से 27 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
भारत ने अब तक सचिन तेंदुलकर का विकेट गंवाया है। तेंदुलकर अच्छी शुरुआत देने के बाद 69 रन के कुल योग पर रन आउट हुए। 29 गेंदो पर चार चौकों की मदद से 28 रन बनाने वाले तेंदुलकर को कप्तान शाकिब अल हसन के थ्रो पर विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम ने रन आउट किया। यह विकेट 11वें ओवर की अंतिम गेंद पर गिरा।
विश्व कप में भारत और बांग्लादेश की यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले 2007 विश्व कप में भारत को बांग्लादेश के हाथों हार मिली थी। भारत और बांग्लादेश की टीम अब तक 22 बार आपस में भिड़ चुकी है, जिसमें 20 बार बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा है। 2007 के अलावा बांग्लादेश ने 2004 में भारत को हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications