फार्मूला वन : परीक्षण सत्र में नौंवे स्थान पर रहे कार्तिकेयन (संशोधित)
कार्तिकेयन ने बार्सिलोना के सर्किट डे काटालून्या पर एक लैप पूरा करने के लिए एक मिनट 28.393 सेकेंड का समय निकाला। उन्होंने सत्र में 116 लैप (5.04 किलोमीटर लम्बी सर्किट का एक चक्कर) पूरे किए, जो उनकी हिस्पानिया टीम के लिए आंकड़े जुटाने के लिहाज से काफी अच्छा रहा। इस दौरान हिस्पानिया टीम ने टायरों के साथ सफल परीक्षण किए।
34 वर्षीय कार्तिकेयन ने पांच वर्ष बाद फार्मूला वन ट्रैक पर वापसी की है। एफ-1 सत्र की शुरुआत बहरीन में 13 मार्च को होनी है लेकिन सरकार विरोधी आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा कारणों से इस रेस पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यहां आयोजित होने वाली एफ-2 रेस पिछले हफ्ते रद्द की जा चुकी है।
बहरहाल, इस अनौपचारिक समय सारणी में विश्व चैम्पियन रेड बुल टीम के सबास्तियन विटेल पहले स्थान पर रहे। विटेल ने पूरे सत्र में 34 लैप पूरे किए और एक लैप पूरा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ 1:24.374 मिनट समय निकाला।
सत्र की समाप्ति के बाद कार्तिकेयन ने कहा, "मेरे लिए आज का दिन काफी अच्छा रहा क्योंकि मैं आज कई लैप पूरे किए। इस दौरान मैंने पिरेली के कई प्रकार के टायरों का उपयोग किया, जो मेरे लिए अच्छा अनुभव रहा।"
भारतीय उद्योगपति विजय माल्या की फोर्स इंडिया टीम के चालक पॉल डी रेस्टा ने नई कार वीजेएम04 के साथ एक लैप पूरा करने के लिए 1:26.575 मिनट का समय निकाला। इस दौरान रेस्टा ने 26 लैप पूरे किए। 13 चालकों के बीच रेस्टा छठे स्थान पर रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications