क्रिकेट विश्व कप : भारत बड़े स्कोर की ओर (लीड-6)
सहवाग ने 121 गेंदों का सामना करते हुए 147 रन बनाए हैं जबकि कोहली ने 57 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 56 रन जोड़े हैं। दोनों तीसरे विकेट के लिए अब तक 133 रनों की साझेदारी कर चुके हैं। विश्व कप में सहवाग ने 94 गेंदों का सामना करते हुए 15 मैचों में दूसरा और करियर का 14वां शतक पूरा किया है।
भारत ने 152 रन के कुल योग पर गौतम गम्भीर के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवाया था। गम्भीर 39 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 39 रनों की उपयोगी पारी खेलने के बाद महमुदुल्लाह की गेंद पर बोल्ड हुए। सहवाग के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़ने वाले गम्भीर महमुदुल्लाह की सीधी गेंद को पढ़ नहीं सके।
भारत ने सचिन तेंदुलकर के रूप में पहला विकेट गंवाया था। तेंदुलकर अच्छी शुरुआत देने के बाद 69 रन के कुल योग पर रन आउट हुए। 29 गेंदो पर चार चौकों की मदद से 28 रन बनाने वाले तेंदुलकर को कप्तान शाकिब अल हसन के थ्रो पर विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम ने रन आउट किया। यह विकेट 11वें ओवर की अंतिम गेंद पर गिरा।
विश्व कप में भारत और बांग्लादेश की यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले 2007 विश्व कप में भारत को बांग्लादेश के हाथों हार मिली थी। भारत और बांग्लादेश की टीम अब तक 22 बार आपस में भिड़ चुकी है, जिसमें 20 बार बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा है। 2007 के अलावा बांग्लादेश ने 2004 में भारत को हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications