क्रिकेट विश्व कप : बांग्लादेश में 'कोनो सामास्या नाय' (डायरी)
ढाका, 19 फरवरी (आईएएनएस)। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2011 के सह मेजबान बांग्लादेश में इन दिनों 'कोनो सामास्या नाय' (कोई समस्या नहीं) का नारा बुलंद है। जिसे देखो समस्या आने पर इन्हीं तीन शब्दों का प्रयाग करता है।
सड़क से लेकर रेलगाड़ी, होटलों से लेकर रेस्टोरेंट और यहां तक कि स्टेडियम तक हर ओर इन्हीं तीन शब्दों का बोलबाला है। ढाका में आपको अगर किसी समस्या से जूझना पड़ रहा है तो सबसे पहले 'कोनो सामास्या नाय' को आत्मसात करना सीखिए।
शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम के इनचार्ज से लेकर रिक्शाचालक तक, हर आदमी इन तीन शब्दों का खिलाड़ी बन गया है। यह समझ नहीं आता कि इसे यहां के लोगों का तकिया कलाम समझा जाए या फिर समस्या से भागने का तरीका।
होटल प्रबंधक से खाने को लेकर शिकायत की तो उसने कहा 'कोनो सामास्या नाय'। मीडिया बॉक्स समन्यवयक से इंटरनेट समस्या के बारे में बात करना चाहा तो उन्होंने कहा 'कोनो सामास्या नाय'। इसके बाद हालांकि अच्छे मेजबान होने के नाते सब भूल को सुधारने में जुट गए।
-----
'धोबीघाट' की खोज में जुटे भारतीय खिलाड़ी
भारतीय खिलाड़ी बांग्लादेश में बड़ी शिद्दत से हाल ही में प्रदर्शित बॉलीवुड फिल्म 'धोबीघाट' का डीवीडी खोजते दिखे। इसके लिए टीम होटल में स्थित एक दुकान में खिलाड़ियों का जमघट लगा था।
आशीष नेहरा, युवराज सिंह, और हरभजन सिंह दुकान की शेल्फ पर रखे डीवीडी के संग्रह में से खासतौर पर धोबीधाट की डीवीडी खोजते दिखे। इसके अलावा युवराज और नेहरा को प्रियंका चोपड़ा की फिल्म '7 खून माफ' की डीवीडी की भी तलाश थी।
रवींद्र संगीत में पारंगत हैं मांजरेकर
क्या किसी को मालूम है कि भारत के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज और कमेंटेटर संजय मांजरेकर रवींद्र संगीत के अच्छे गायक हैं ? मांजरेकर ने बीते दिनों बांग्लादेश और भारत के पत्रकारों को रवींद्र संगीत के अपने ज्ञान से परिचित कराया।
मीडिया बॉक्स में पहुंचे मांजरेकर ने पत्रकारों को 'आमार बेला जे जाय सांझबेलाते', 'माया बोनो बिहारिनी हारिनी' और 'जादी तोर डाक सुने केउ ना आशे ताबे एकला चोलो रे' जैसे गीत गाकर सुनाए।
मांजरेकर ने कहा कि उन्हें बांग्ला नहीं आती लेकिन ये गीत उन्होंने किशोर कुमार के कैसेट के एक संग्रह से सुने हैं। किशोर, मांजरेकर के पसंदीदा गायक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications