क्रिकेट विश्व कप : विटोरी और मैक्लम फिट (लीड-1)
विटोरी ग्रोइन इंजुरी की समस्या से जूझ रहे थे जबकि मैक्लम को तेज बुखार होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विटोरी ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की कि वह (विटोरी) और मैक्लम रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विटोरी ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "निश्चित रूप से हम दोनों उपलब्ध रहेंगे। हमारा ध्यान आज के प्रशिक्षण पर था। मैक्लम को आज सुबह अस्पाल से छुट्टी दे दी गई और उसने हमारे साथ अभ्यास सत्र के दौरान थोड़ा समय गुजारा।"
विटोरी ने कहा, "वह बेहतर हैं और आत्मविश्वास के साथ मुकाबले में उतरने के लिए तैयार हैं लेकिन मैं टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता। यह फैसला हम उसी पर छोड़ते हैं।"
विश्व कप के अंतर्गत खेले गए अभ्यास मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 117 रनों से मात दी थी जिसमें विटोरी नहीं खेले थे।
न्यूजीलैंड की टीम का प्रदर्शन वर्तमान में अच्छा नहीं रहा है और उसे पिछले वर्ष भारत और बांग्लादेश के हाथों एकदिवसीय श्रृंखला गंवानी पड़ी है जबकि हाल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को टेस्ट और एकदिवसीय श्रृंखला में मात दी है।
विटोरी ने कहा, "हमने हाल में कई मुकाबले हारे हैं जिसमें हमारा प्रदर्शन बढ़िया नहीं रहा है। खासतौर पर उपमहाद्वीप में। मुझे विश्व कप में नए सिरे से शुरुआत करने की उम्मीद है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications