क्रिकेट विश्व कप : ली को उपमहाद्वीप में सफल होने का भरोसा
विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय आस्ट्रेलियाई टीम में तीन तेज गेंदबाजों ली, शॉन टेट और मिशेल जानसन को शामिल किया गया है। ये तीनों गेंदबाज नियमित तौर पर 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं।
वेबसाइट 'ईएसपीएन क्रिक इंफो डॉट कॉम' ने ली के हवाले से लिखा है, "मुझे नहीं लगता कि धीमे विकेट पर तेज गेंदबाजों को कोई कठिनाई होगी। गेंद अभी भी 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आएगी। विकेट समीकरण का एक हिस्सा है। यदि आपके पास टेट जैसा गेंदबाज है जो लगभग 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाल सकता है तो इसका कोई मतलब नहीं रह जाता कि आप कहां खेल रहे हैं।"
34 वर्षीय ली ने हाल में इंग्लैंड के साथ खेले गए एकदिवसीय श्रृंखला में सर्वाधिक विकेट झटकने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने भारत के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में तीन विकेट चटकाए थे।
वेबसाइट के मुताबिक ली ने कहा, "तेज गेंदबाजी के लिए आपको सही जगह गेंद डालनी होती है। चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान हमने शानदार गेंदबाजी की थी। उस समय हमारी टीम में कई तेज गेंदबाज थे और हमने उस टूर्नामेंट को जीतने में सफलता पाई थी।"
विश्व कप में आस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला जिम्बाब्वे के साथ 21 फरवरी को मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications