क्रिकेट विश्व कप : केन्या के नाम दर्ज हुआ पांचवां न्यूनतम स्कोर
इससे पहले, विश्व कप में केन्या का सबसे कम स्कोर 104 रन था। केन्या ने यह स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका में आठ वर्ष पहले बनाया था।
विश्व कप में सबसे कम स्कोर पर आउट होने वाली शीर्ष दस टीमों में कनाडा, नामीबिया, स्कॉटलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, बरमूडा, नामीबिया और श्रीलंका का नाम शामिल है।
वर्ष 2002-03 में श्रीलंका ने कनाडा को 36 रनों पर समेट दिया था वहीं 1979 में इंग्लैंड ने कनाडा को 45 रन पर आउट कर दिया था।
आस्ट्रेलिया ने वर्ष 2002-03 में नामीबिया को 45 रनों पर लुढ़का दिया था वहीं वेस्टइंडीज ने 1999 में स्कॉटलैंड को 68 रनों पर ढेर कर दिया था।
इंग्लैंड ने 1991-92 में पाकिस्तान को 74 रनों पर आउट कर दिया था वहीं श्रीलंका ने 2006-2007 में आयरलैंड को 77 रनों पर समेट दिया था।
श्रीलंका ने 2006-07 में बरमूडा को 78 रनों पर लुढ़का दिया था जबकि पाकिस्तान ने नामीबिया को 2003-04 में 84 परों पर ढेर कर दिया था। वेस्टइंडीज ने 1975 में श्रीलंका को 86 रनों पर समेटा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications