For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

क्रिकेट विश्व कप : न्यूजीलैंड ने केन्या को रौंदा (राउंडअप)

By Super

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने दो अंक अर्जित किए। बैनेट को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' के पुरस्कार से नवाजा गया।

केन्याई टीम 23.5 ओवरों में महज 69 रनों पर सिमट गई। 70 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने बिना कोई विकेट खोए आठ ओवरों में 72 रन बनाकर मैच जीत लिया।

विश्व कप के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया यह पांचवां न्यूनतम स्कोर है।

इससे पहले, विश्व कप में केन्या का सबसे कम स्कोर 104 रन था। केन्या ने यह स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका में आठ वर्ष पहले बनाया था।

न्यूजीलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुपटिल ने 32 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से शानदार 39 रन बनाए जबकि ब्रेंडन मैक्लम ने 17 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए नाबाद 72 रन जोड़े।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केन्या की शुरुआत अच्छी नही रही और उसके सलामी बल्लेबाज एलेक्स ओबान्दा छह रन के निजी योग पर तेज गेंदबाज टिम साउदी की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए।

सेरेन वाटर्स ने 42 गेंदों पर एक चौके की मदद से 16 रन बनाए। बैनेट ने वाटर्स को पगबाधा आउट किया। स्टीव टिकोलो दो रन के निजी योग पर बैनेट के शिकार हुए।

टिकोलो का विकेट 42 के योग पर गिरा। शानदार फॉर्म में दिख रहे कोलिन्स ओबयुआ 19 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर चलते बने। ओबयुआ को बैनेट ने पगबाधा आउट किया।

मौरिस औमा ने एक रन बनाए। औमा को बैनेट ने पगबाधा आउट किया। औमा का विकेट 49 के योग पर गिरा। कप्तान जिम्मी कामान्डे दो रन बनाकर चलते बने। कामान्डे को ओरम ने मैक्लम के हाथों कैच करवाया।

थॉमस ओडोयो दो रन बनाकर चलते बने। ओडोयो को ओरम ने जेसी राइडर के हाथों लपकवाया। ओडोयो का विकेट 63 के योग पर गिरा। नेहमिया ओधियाम्बो, शेम नगोचे और एलिजाह ओटिएनो बिना खाता खोले पेवेलियन लौटे। राकेप पटेल 16 रन पर नाबाद लौटे।

न्यूजीलैंड की ओर से बैनेट ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि सााउदी और ओरम ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

जीत के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी ने कहा, "विकेट में उछाल था जिसका हमारे तेज गेंदबाजों ने भरपूर फायदा उठाया। अभी टूर्नामेंट में बड़ी टीमों के साथ मुकाबले बाकी हैं। हमने अच्छी शुरुआत की है। अगले मुकाबलों में हम टीम में कुछ बदलाव करेंगे।"

हार से निराश केन्याई टीम के कप्तान कामान्डे ने कहा, "विकेट के बारे में हम ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे क्योंकि विपक्षी गेंदबाजों ने सही जगह पर गेंदबाजी की। हम आगे के मुकाबलों में सकारत्मक सोच के साथ उतरेंगे। हमें इस प्रदर्शन से बहुत कुछ सीखने को मिला है। टूर्नामेंट में हमें अभी और मुकाबले खेलने हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:58 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+