For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

क्रिकेट विश्व कप : पदार्पण मैच में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने कोहली

By Super

23 वर्षीय विराट का यह पांचवा एकदिवसीय शतक भी था और बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा एकदिवसीय शतक। कोहली और वीरेंद्र सहवाग (175) ने तीसरे विकेट के लिए 203 रनों की साझेदारी करते हुए भारत का स्कोर कुल 50 ओवरों में 370 रन पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

विश्व कप के उद्घाटन मैचों पर नजर डाली जाए तो भारत द्वारा बनाया गया 370 रनों का स्कोर अब तक का सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले 1975 के विश्व कप के उद्घाटन मैच में लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 60 ओवरों में चार विकेट खोकर 334 रन बनाए थे।

मैच से जुड़ी अन्य रोचक जानकारियां इस प्रकार हैं:-

- ऐसा चौथी बार हुआ है कि दो बल्लेबाजों ने एक ही पारी में शतक दर्ज कराए हैं। इससे पहले 1999 में केन्या के खिलाफ ब्रिस्टल मैच में और 1999 में ही श्रीलंका के खिलाफ टॉनटन मैच में ऐसा हुआ था। साल 2003 के नामीबिया के खिलाफ पीटरमेरित्जबर्ग मैच में भी ऐसा हुआ था।

- भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाए। इससे पहले 27 दिसम्बर, 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में कुल 348 रन बने थे।

- गम्भीर और सहवाग ने 83 रनों की पारी खेली। यह विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे विकेट के भारत की सबसे बड़ी साझेदारी है।

- पहली बार विश्व कप के पहले ही मैच में दो बल्लेबाजों (कोहली और सेहवाग) ने शतक लगाए।

- सहवाग एकदिवसीय मैचों में 22वीं बार मैन ऑफ द मैच चुने गए। वह विश्व कप में दूसरी बार मैन ऑफ द मैच चुने गए हैं। साल 2007 के विश्व कप में बरमूडा के खिलाफ उन्हें पोर्ट ऑफ स्पेन में मैन ऑफ द मैच मिला था।

- सहवाग विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले 21 मार्च, 2007 को सनथ जयसूर्या ने 87 गेंदों में 109 रन बनाए थे।

- सहवाग ऐसे पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने बांग्लादेश में एकदिवसीय मैचों में 150 या इससे अधिक रनों की पारी खेली। इससे पहले 28 अक्टूबर, 1998 को ढाका में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन तेंदुलकर ने 141 रन बनाए थे।

- सहवाग ने विश्व कप के शुभारम्भ मैच में सबसे अधिक रनों (175) की व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले 1975 में विश्व कप के शुभारम्भ मैच में न्यूजीलैंड के ग्लेन टर्नर ने पूर्वी अफ्रीका के खिलाफ 171 रन बनाए थे।

- एकदिवसीय मैचों में सहवाग का 14वां शतक है जबकि विश्व कप में यह उनका दूसरा शतक है। उन्होंने 19 मार्च, 2007 को पोर्ट ऑफ स्पेन में बरमूडा के खिलाफ 87 गेंदों में 114 रन बनाए थे।

- यह तेंदुलकर का 445वां एक दिवसीय मैच था। इस तरह उन्होंने सनथ जयसूर्या का सबसे ज्यादा 444 एकदिवसीय मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

- बांग्लादेश ने विश्व कप में अब तक खेले गए मैचों में से इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए। इससे पहले उसने सात अप्रैल, 2007 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रोविडेंस में आठ विकेट खोकर 251 रन बनाए थे।

- यह सहवाग का उनके अब तक के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। उन्होंने 140 गेंदों में 175 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने 15 दिसम्बर, 2009 को श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में 102 गेंदों पर 146 रन बनाए थे।

- सहवाग की पारी एकदिवसीय मैचों में बांग्लादेश के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज की सबसे लम्बी पारी रही। इससे पहले 30 मई 2000 को ढाका में 124 गेंदों में 135 रन बनाकर सौरव गांगुली नॉट आउट रहे थे।

- मुनाफ पटेल विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ एक ही पारी में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 48 रन देकर चार विकेट चटकाए। इससे पहले उन्होंने 15 जनवरी, 2011 को जोहांसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 29 रन देकर चार विकेट लिए थे।

- सहवाग ने विश्व कप में पहली बार एक ही पारी में पांच छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया।

- अपने 175 रनों के जादूई आंकड़े के साथ सहवाग ने बांग्लादेश के खिलाफ 500 रन पूरे किए हैं। उन्होंने 12 पारियों में एक शतक और तीन अर्ध शतकों सहित 41.91 के औसत से कुल 503 रन बनाए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:58 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+