तिलकरत्ने दिलशान 50 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 46 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि कप्तान कुमार संगकारा तीन रन के निजी योग पर उनका साथ दे रहे हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही। श्रीलंका की ओर से पारी की शुरुआत थरंगा और दिलशान ने की।
थरंगा 31 गेंदों पर एक चौके की मदद से 19 रन बनाकर रन आउट हो गए। थरंगा का विकेट 63 रन के योग पर गिरा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।