अनुभवी बल्लेबाज माहेला जयवर्धने 41 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए हैं जबकि कप्तान कुमार संगकारा 50 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 37 रन बनाकर जयवर्धने का साथ दे रहे हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही। श्रीलंका की ओर से पारी की शुरुआत थरंगा और दिलशान ने की। थरंगा 31 गेंदों पर एक चौके की मदद से 19 रन बनाकर रन आउट हो गए। थरंगा का विकेट 63 रन के योग पर गिरा।
दिलशान ने 59 गेंदों पर आठ चौके लगाए। रिजवान चीमा ने दिलशान को जॉन डेविसन के हाथों कैच करवाया। संगकारा के साथ मिलकर दिलशान ने दूसरे विकेट के लिए 25 रन जोड़े। दिलशान का विकेट 88 के योग पर गिरा। कनाडा की ओर से चीमा ने एक विकेट झटके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।