राकेप पटेल तीन रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि मौरिस औमा एक रन बनाकर पटेल का साथ निभा रहे हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केन्या की शुरुआत अच्छी नही रही और उसके सलामी बल्लेबाज एलेक्स ओबान्दा छह रन के निजी योग पर तेज गेंदबाज टिम साउदी की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। ओबान्दा का विकेट 14 के योग पर गिरा।
सेरेन वाटर्स ने 42 गेंदों पर एक चौके की मदद से 16 रन बनाए। हामिश बैनेट ने वाटर्स को पगबाधा आउट किया। वाटर्स का विकेट 40 के योग पर गिरा।
स्टीव टिकोलो दो रन के निजी योग पर बैनेट के शिकार हुए। टिकोलो का विकेट 42 के योग पर गिरा। शानदार फॉर्म में दिख रहे कोलिन्स ओबयुआ 19 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर चलते बने। ओबयुआ को बैनेट ने पगबाधा आउट किया। ओबयुआ का विकेट 44 के योग पर गिरा।
न्यूजीलैंड की ओर से बैनेट ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके हैं जबकि एक विकेट साउदी के खाते में गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।