टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केन्या की शुरुआत अच्छी नही रही और उसके सलामी बल्लेबाज एलेक्स ओबान्दा छह रन के निजी योग पर तेज गेंदबाज टिम साउदी की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। ओबान्दा का विकेट 14 के योग पर गिरा।
सेरेन वाटर्स ने 42 गेंदों पर एक चौके की मदद से 16 रन बनाए। हामिश बैनेट ने वाटर्स को पगबाधा आउट किया। वाटर्स का विकेट 40 के योग पर गिरा।
स्टीव टिकोलो दो रन के निजी योग पर बैनेट के शिकार हुए। टिकोलो का विकेट 42 के योग पर गिरा। शानदार फॉर्म में दिख रहे कोलिन्स ओबयुआ 19 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर चलते बने। ओबयुआ को बैनेट ने पगबाधा आउट किया। ओबयुआ का विकेट 44 के योग पर गिरा।
मौरिस औमा ने एक रन बनाए। औमा को बैनेट ने पगबाधा आउट किया। औमा का विकेट 49 के योग पर गिरा। कप्तान जिम्मी कामान्डे दो रन बनाकर चलते बने। कामान्डे को जैकब ओरम ने ब्रैंडन मैक्लम के हाथों कैच करवाया। कामान्डे का विकेट 59 के योग पर गिरा।
थॉमस ओडोयो दो रन बनाकर चलते बने। ओडोयो को ओरम ने जेसी राइडर के हाथों लपकवाया। ओडोयो का विकेट 63 के योग पर गिरा। नेहमिया ओधियाम्बो, शेम नगोचे और एलिजाह ओटिएनो बिना खाता खोले पेवेलियन लौटे। राकेप पटेल 16 रन पर नाबाद लौटे।
न्यूजीलैंड की ओर से बैनेट ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि सााउदी और ओरम ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।