टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 332 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा की टीम 36.5 ओवर में 122 रन ही बना सकी।
श्रीलंका की ओर से माहेला जयवर्धने ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 81 गेदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 100 रन बनाए। इसके बाद कुमार संगकारा ने टीम के लिए उपयोगी पारी खेलते हुए 87 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 92 रन बनाए। तिलकरत्ने दिलशान ने 59 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली।
कनाडा की ओर से रिजवान चीमा 37 और अशीष बगाई 22 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कोई बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।