मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिलने के बाद जयवर्धने ने कहा, "विश्व कप का पहला मैच काफी महत्वपूर्ण होता है। यह मैच जीतना हमारे लिए एक अच्छी शुरुआत है। मैं अपने इस प्रदर्शन को आगे भी दोहराने की कोशिश करूंगा।"
मैच हारने पर कनाडा टीम के कप्तान अशीष बगाई ने कहा, "श्रीलंका के स्कोर का पीछा करना एक कठिन लक्ष्य था। हमारे शुरुआती बल्लेबाजों ने अच्छा खेल का प्रदर्शन नहीं किया। हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदें फेंकी। अब हम अगले मैच पर ध्यान लगाएंगे।"
श्रीलंका टीम के कप्तान कुमार संगकारा ने कहा, "हमारे बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की जिसके चलते स्कोर तीन सौ के ऊपर पहुंचा। खासकर माहेला ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। गेंदबाजों का प्रदर्शन भी बेहतर रहा। टीम का अगला मैच पाकिस्तान के साथ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।