वर्तमान में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2011 में 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें कनाडा, केन्या, नीदरलैंड्स, आयरलैंड और जिम्बाब्वे की टीमें शामिल हैं जो टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलती हैं।
वर्ष 2015 में विश्व कप आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित होगा जिसमें केवल दस टीमें हिस्सा लेंगी।
पोंटिंग ने कहा, " जिन टीमों को इतने बड़े टूर्नामेंट में मौका मिलता है वह इससे कितना सीखती हैं मैं इसके बारे में आश्वस्त नहीं हूं। कम टीमों के होने से यह शायद अच्छा टूर्नामेंट होगा। "
देखा जाए तो विश्व कप में 'कमजोर' टीमों ने अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है।
पोंटिंग ने कहा, "हम सभी इस खेल को विश्व के सभी देशों में विकसित और आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं।"
विश्व कप-2011 के शुरुआती मुकाबलों में न्यूजीलैंड और श्रीलंका ने छोटी टीमों पर बड़ी जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड ने रविवार को केन्या को 10 विकेट से रौंदा वहीं श्रीलंका ने कनाडा को 210 रनों से शिकस्त दी।
न्यूजीलैंड ने केन्या को महज 69 रनों पर समेट दिया था जो विश्व कप में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया पांचवां सबसे कम स्कोर था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।