जिम्बाब्वे के लिए ग्रीम क्रेमर ने सर्वाधिक 37 रन बनाए जबकि सीन विलियम्स ने 24 रनों का योगदान दिया। प्रास्पर उत्सेया ने भी 24 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल जानसन ने सर्वाधिक चार विकेट लिए जबकि शॉन टेट और जेसन क्रेजा को दो-दो सफलता मिली।
इससे पहले, टॉस जीतने के बाद आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति तक छह विकेट खोकर 262 रन बनाए। शेन वॉटसन ने 79, ब्रैड हेडिन ने 29, रिकी पोंटिंग ने 28 और कैमरन व्हाइट ने 22 रन जोड़े।
इसके अलावा उपकप्तान माइकल क्लार्क ने 55 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 58 रनों की नाबाद पारी खेली। मिशेल जानसन सात रन बनाकर नाबाद लौटे।
डेविड हसी ने 11 और स्टीवन स्मिथ ने 11 रन बनाए। जिम्बाब्वे की ओर से क्रिस मोफू ने दो विकेट लिए जबकि प्रॉस्पर उत्सेया, रे प्राइस और क्रेमर ने एक-एक सफलता पाई। पोंटिंग रन आउट हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।