सलामी बल्लेबाज एलेक्सेई कर्वेजी ने 22 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 13 रन बनाए हैं जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज वेस्ले बारेसी आठ रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
विश्व कप के 11वें संस्करण में दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला है। इंग्लिश टीम की कमान एंड्रयू स्ट्रॉस के हाथों में है जबकि नीदरलैंड्स की कप्तानी पीटर बोरेन कर रहे हैं।
इंग्लैंड ने इस मैच के लिए हरफनमौला रवि बोपारा को मौका दिया है जबकि स्पिन गेंदबाज ग्रीम स्वान भी टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं।
पाकिस्तान के असद रउफ और ब्रूस ऑक्सफोर्ड इस मैच के अम्पायर हैं। श्रीलंका के कुमार धर्मसेना टीवी अम्पायर हैं जबकि श्रीलंका के ही रंजन मदुगले मैच रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।