Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वर्ल्ड लीग की शुरुआत करेगा एफआईएच

एफआईएच की विज्ञप्ति में कहा गया है कि एफआईएच वर्ल्ड लीग में एफआईएच के सभी सदस्यों देशों को हिस्सा लेने का मौका दिया जाएगा। इसके जरिए इसमें शरीक होने वाले देशों के लिए विश्व कप और ओलम्पिक में खेलने का भी दरवाजा खुलेगा।

2012-13 सत्र के दौरान वर्ल्ड लीग में खेलने वाली चार टीमें 2014 विश्व कप में सीधे प्रवेश पाने की हकदार होंगी। विश्व कप का आयोजन नीदरलैंड्स के शहर हेग में होना है।

एफआईएच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैली फेयरवेदर ने कहा, "वर्ल्ड लीग प्रतियोगिता के माध्यम से हम एक कदम और आगे बढ़ाने पर खुश हैं। हम इसे काफी समय पहले शुरू करना चाहते थे। हम चाहते हैं कि इस आयोजन के माध्यम से सभी देश इलीट हॉकी में हिस्सा लें।"

वर्ल्ड लीग चार राउंड में खेली जाएगी। शुरुआती दो राउंड 2012 कैलेंडर वर्ष में आयोजित होंगे जबकि तीसरा और चाथा राउंड 2013 में आयोजित किया जाएगा। इसमें महिला एवं पुरुष टीमें हिस्सा ले सकेंगी।

टीमों के पास एक अप्रैल, 2011 तक यह बताने का समय है कि वे इसमें खेलने की इच्छुक हैं या नहीं। एफआईएच विश्व वरीयता क्रम में शीर्ष-8 स्थानों पर काबिज महिला एवं पुरुष टीमों को तीसरे दौर तक बाई मिलेगा।

साथ ही साथ वरीयता क्रम में 9 से 16 स्थानों पर मौजूद टीमों को दूसरे राउंड में खेलने का टिकट मिलेगा। प्रत्येक राउंड में एफआईएच विश्व रैंकिंग प्रणाली लागू होगी। अंक किस प्रकार आवंटित किए जाएंगे, इसकी घोषणा बाद में की जाएगी।

टूर्नामेंट में कितने राउंड होंगे, इसका फैसला पंजीकृत टीमों की संख्या पर निर्भर करेगा। इस तरह इसमें प्रत्येक देश को हिस्सा लेने का मौका देने का प्रयास किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, February 22, 2011, 16:00 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+