समाचार पत्र 'द आईलैंड' के मुताबिक एसएलसी ने दर्शकों की संख्या बढ़ाने के मकसद से यह कदम उठाया है। इसके अंतर्गत टिकटों के दामों में 50 फीसदी की कमी की गई है।
आईसीसी ने विश्व कप के लिए श्रीलंका में खेले जाने वाले मैचों के लिए टिकटों का दाम 22.54 डॉलर तय किया था लेकिन अब आईसीसी की संस्तुति के बाद इसे घटाकर 9.02 डॉलर कर दिया गया है।
इससे बुधवार को हम्बानटोटा में केन्या और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले विश्व कप के ग्रुप-ए मुकाबले में अधिक से अधिक संख्या में दर्शकों के जुटने के आसार हैं।
कनाडा और श्रीलंका के बीच इसी मैदान पर रविवार को खेले गए इसी ग्रुप के मुकाबले के दौरान 35,000 लोग स्टेडियम में पहुंचे थे लेकिन जिन मैचों में श्रीलंका हिस्सा नहीं ले रहा है, उनमें इतने दर्शकों के पहुंचे की उम्मीद नहीं थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।