जीसीए के सचिव राजेश पटेल ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वैसे तो यह मामूली घटना है लेकिन इसके बावजूद जीसीए ने इसकी शिकायत सीए और आईसीसी से की है।
इस सम्बंध में आईसीसी या फिर सीए की ओर से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। जीसीए सचिव ने कहा है कि जीसीए ने इस घटना को सिर्फ जानकारी के तौर पर आईसीसी और सीए के सामने रखा है, लिहाजा इसे लेकर किसी प्रकार की कार्रवाई की उम्मीद नहीं की जा सकती।
पोंटिंग ने सोमवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए अपने पहले मैच में रन आउट होने के बाद डेसिंग रूम में लौटकर अपना गुस्सा टीवी पर उतारा और बैट से मारकर उसे तोड़ दिया।
पोंटिग असल में अपने आउट होने के तरीके से नाराज थे। उन्हें इस बात की खीझ थी कि वह अहम मुकाम पर रन आउट हो गए जबकि वह अच्छा खेल रहे थे।
इसके बाद जब पोंटिग ड्रेसिंग रूम में लौटे तब टीवी पर उनके रन आउट होने का एक्शन रिप्ले चल रहा था। इसे देखकर पोंटिंग का गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया और उन्होंने बल्ले से प्रहार करके टीवी सेट तोड़ डाला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।