वर्ष 1996 में भारत में खेले गए विश्व कप में एस्टल ने छह पारियों में 101, 0, 1,2, 6 और 1 रन बनाए थे। इसके बाद एस्टल ने 1999 विश्व कप में 4,4,2,0,11,20,9,26 और 3 रनों की पारियां खेली थीं।
वर्ष 2003 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व कप में एस्टल अंतिम बार न्यूजीलैंड के लिए खेले और 0, 46, 54,11, 102, 0 और 0 की पारियां खेलीं। इस तरह वह अपने पहले विश्व कप मैच में शतक लगाने के बाद अंतिम मैच में शून्य पर विदा हुए।
एस्टल के नाम विश्व कप में दो शतक हैं लेकिन उनका औसत 20.15 का रहा है। 223 एकदिवसीय मैचों में 16 शतकों के साथ 7090 रन बनाने वाले एस्टल का औसत दो शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में सबसे कम रहा है। उनके बाद श्रीलंका के सनत जयसूर्या (34.26) का नाम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।