डोशेट की साहसिक पारी की बदौलत नीदरलैंड्स टीम ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 292 रन बनाए। डोशेट ने 110 गेंदों की अपनी पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाए।
इसके अलावा टॉम कूपर ने 47, टॉम डी ग्रूथ ने 28, वेस्ले बारेसी ने 29 और कप्तान पीटर बोरेन ने 35 रनों की नाबाद पारी खेली। बोरेन ने 24 गेंदों पर चार चौके जड़े।
इंग्लैंड की ओर से ग्रीम स्वान और स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो-दो विकेट लिए जबकि पॉल कोलिंगवुड और टिम ब्रेस्नन को एक-एक सफलता मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।