एंड्रयू स्ट्रॉस ने कहा, "हमने गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में ढेर सारी गलतियां कीं। बल्लेबाजी के लिए विकेट बहुत अच्छा था। हम जानते थे कि यदि हम विकेट बचाकर रखेंगे तो जीत मिलनी तय है। मैचों के साथ-साथ अभी हमें अपने प्रदर्शन में सुधार करना है।"
वहीं नीदरलैंड्स की ओर शानदार शतक लगाने वाले रेयान टेन डोशेट को मैच ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार मिलने के बाद डोशेट ने कहा, "यह मेरे लिए विशेष है। इतने बड़े खेल के मौके पर शतक लगाना अच्छा लगा। हमने मैच को लेकर बहुत योजना नहीं बनाई थी लेकिन जैसा हमने आकलन किया उसके अनुसार खेल का प्रदर्शन किया। विश्व कप में मेरा कोई व्यक्तिगत लक्ष्य नहीं है। मैं केवल खेलना चाहता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।