दुबई। भारत के टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के लुकास डुल्ही की जोड़ी दुबई चैम्पियनशिप के युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई है।
पेस और डुल्ही की जोड़ी ने मंगलवार को पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर में पोलैंड के मारियस फ्राइएस्टनबर्ग और मारकिन माटकोव्सकी को सीधे सेटों में 7-6 (7), 6-3 पराजित किया।
पेस और डुल्ही का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला भारत के रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के एहसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी और फ्रांस के अरनॉड क्लेमेंट और रोबर्ट लिस्टेड के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के विजेता जोड़ी से होगा। भारत के महेश भूपति और बेलारूस के मैक्स मिर्नी की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी पहले ही क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।