For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

क्रिकेट विश्व कप : डेरेन ने वेस्टइंडीज को संकट से उबारा (लीड-2)

By Super

वेस्टइंडीज ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दो रन के कुल योग पर ही अपने सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज क्रिस गेल का विकेट गंवा दिया था।

इसके बाद डेरेन और ड्वेन स्मिथ के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 100 रनों की साझेदारी की मदद से वेस्टइंडीज ने 20 ओवरों की समाप्ति तक एक विकेट पर 102 रन बना लिए हैं।

डेरेन ने 55 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर इमरान ताहिर के अगले ही ओवर में मिडविकेट क्षेत्र में एक जोरदार छक्का लगाया।

डेरेन ने 67 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए हैं। दूसरी ओर, धीमी किंतु सावधान पारी खेल रहे स्मिथ ने 48 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से 30 रन बनाए हैं।

मैच का पहला ओवर कर रहे ऑफ स्पिनर जोहान बोथा की एक बाहर जाती गेंद पर गेल स्लिप में खड़े जैक्स कैलिस को कैच थमा बैठे थे।

इसके बाद बोथा ने पारी की तीसरी गेंद पर डेरेन ब्रावो बुरी तरह उलझा दिया। बोथा समेत दक्षिण अफ्रीका के सभी खिलाड़ियों ने ब्रावो के पगबाधा आउट होने की अपील की लेकिन अम्पायर ने इसे नकार दिया।

इसके बाद स्मिथ ने रेफरल प्रणाली का प्रयोग करने की मांग की। काफी सोच-विचार के बाद टीवी अम्पायर अशोक डी सिल्वा ने डेरेन ब्रावो को नाटआउट करार दिया।

स्मिथ ने पिच और खासकर मौसम को देखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्मिथ ने सबको चौंकाते हुए अपने सबसे भरोसेमंद स्पिनर बोथा से पहला ओवर कराया। बोथा ने उनके भरोसे को साबित करते हुए तीसरी गेंद पर गेल जैसे खतरनाक बल्लेबाज को पेवेलियन की राह दिखाई। दोनों टीमों का इस विश्व कप में यह पहला मुकाबला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+