क्रिकेट विश्व कप : श्रीनाथ ने कहा, हम कुछ नहीं कर सकते (लीड-1)

By Super

एक संवाददाता सम्मेलन में श्रीनाथ ने कहा, "स्टेडियम की क्षमता सीमित है। इस क्षमता से अधिक हम कुछ नहीं कर सकते हैं। नाखुश लोग हर तरह की बातें करेंगे।"

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष नवम्बर में हुए चुनाव में श्रीनाथ और कुंबले केएससीए के क्रमश: अध्यक्ष और सचिव चुने गए।

दोनों पूर्व गेंदबाजों के लिए रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाना वाला यह दूसरा महत्वपूर्ण मैच है जिसकी वे एक क्रिकेट प्रशासक के तौर पर निगरानी करेंगे।

श्रीनाथ ने कहा, "इस स्तर के अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए प्रत्येक व्यक्ति को संतुष्ट करना मुश्किल है। यदि टिकटों की संख्या तीन गुनी हो फिर भी टिकट कम पड़ेंगे।"

केएससीए की वेबसाइट के अनुसार स्टेडियम की क्षमता 50,000 दर्शकों की है। केएससीए के सचिव अनिल कुंबले ने कोई प्रतिक्रिया देने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि इस बारे में अध्यक्ष अपना बयान दे चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मैच का टिकट खरीदने के लिए गुरुवार सुबह लगभग 30,000 क्रिकेट प्रशंसक स्टेडियम के बाहर जमा हो गए। भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को उन पर लाठियां चलानी पड़ीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, February 24, 2011, 22:30 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+