टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 45.1 ओवरों में 206 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई।
न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके विस्फोटक बल्लेबाज मैक्लम 12 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाकर तेज गेंदबाज शॉन टेट की गेंद पर जेसन क्रेजा के हाथों लपके गए। मैक्लम का विकेट 20 के योग पर गिरा।
मार्टिन गुपटिल ने 25 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 10 रन बनाए। गुपटिल को शेन वाटसन ने बोल्ड किया। गुपटिल का विकेट 40 के योग पर गिरा। राइडर और गुपटिल ने दूसरे विकेट के लिए 20 रन जोड़े।
जेसी राइडर 31 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 25 रन बनाकर मिशेल जानसन की गेंद पर ब्रैड हैडिन के हाथों लपके गए। राइडर ने रॉस टेलर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 26 रन जोड़े। राइडर का विकेट 66 के योग पर गिरा।
हरफनमौला जेम्स फ्रेंकलिन और स्कॉट स्टायरिस बिना खाता खोले पेवेलियन लौटे। फ्रेंकलिन को जानसन ने जबकि स्टायरिस को टेट ने हैडिन के हाथों कैच करवाया।
टेलर ने 22 गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाए। टेट ने टेलर को बोल्ड किया। टेलर का विकेट 73 के योग पर गिरा। जेमी हाओ ने 47 गेंदों पर एक चौके की मदद से 22 रन बनाए। हाओ को स्टीवन स्मिथन ने पगबाधा आउट किया। हाओ ने नेथन के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 48 रन जोड़े।
नेथन ने बिखरती पारी को सम्भालने की कोशिश की और उन्होंने 76 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 52 रन बनाए। नेथन को जानसन ने पगबाधा आउट किया। नेथन का विकेट 175 के योग पर गिरा।
विटोरी ने 43 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 44 रन बनाए। विटोरी को ब्रेट ली ने हैडिन के हाथों लपकवाया। विटोरी ने नेथन के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 54 रन जोड़े। विटोरी का विकेट 206 रन के योग पर गिरा।
टिम साउदी छह रन बनाकर जानसन की गेंद पर कप्तान रिकी पोंटिंग के हाथों कैच आउट हुए।
आस्ट्रेलिया की ओर से जानसन ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि टेट ने तीन विकेट चटकाए वहीं ली, वाटसन और स्मिथ के खाते में एक-एक विकेट गया।
दोनों टीमों को ग्रुप 'ए' में रखा गया है और दोनों का यह दूसरा लीग मैच है। न्यूजीलैंड ने अपने पहले मुकाबले में केन्या को 10 विकेट से हराया था वहीं आस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 91 रनों से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।