बांग्लादेश की टीम अपना दूसरा मैच खेल रही है जबकि अभ्यास मैच में इंग्लैंड को पानी पिलाने वाली आयरलैंड की टीम विश्व कप का आगाज करेगी।
बांग्लादेश को 19 फरवरी को इसी मैदान पर भारत के साथ खेले गए उद्घाटन मुकाबले में 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग ने 175 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।
ग्रुप-बी में बांग्लादेश और आयरलैंड के अलावा भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज की टीमें हैं। इस ग्रुप में आयरलैंड को छोड़कर सभी टीमें एक-एक मैच खेल चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।