डग बोलिंगर विश्व कप से बाहर
बोलिंगर टखने की चोट से परेशान हैं और उन्हें इलाज के लिए स्वदेश भेजा जा रहा है। बोलिंगर ने भारत के साथ बेंगलुरू में खेले गए पहले अभ्यास मैच में अपने छह ओवर की गेंदबाजी स्पैल में 29 रन खर्च कर एक विकेट झटके थे।
समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे अभ्यास मुकाबले में बोलिंगर को आराम दिया गया था। जिम्बाब्वे के साथ सोमवार को खेले गए विश्व कप के अपने पहले मुकाबले से पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा था कि बोलिंगर की टखने में मामूली चोट है और उसमें सुधार हो रहा है।
शुक्रवार को न्यूजीलैंड के साथ खेले गए मुकाबले में बोलिंगर को आस्ट्रेलियाई टीम के अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली। चयनकर्ताओं ने बोलिंगर की जगह स्थानापन्न खिलाड़ी की अब तक घोषणा नही की है। आस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला पांच मार्च को श्रीलंका के साथ कोलम्बो में होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications